{"_id":"65f9e74f6b6337ecba06bec4","slug":"consumption-of-adulterated-milk-ghee-and-cheese-increases-during-festivals-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106290-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: त्यौहारों पर बढ़ जाती है मिलावटी दूध, घी और पनीर की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: त्यौहारों पर बढ़ जाती है मिलावटी दूध, घी और पनीर की खपत
Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। होली नजदीक आ रही है। ऐसे में बाजारों में मिलावटी सामान की बिक्री बढ़ गई है। पिछले
11 माह में 450 सेंपल लिए गए, इसमें 280 लीगल और बाकी केंद्र सरकार के नियमानुसार लिए गए। इसमें 58 सेंपल अलग-अलग चीजों के फेल मिले और 35 मामलों में जुर्माना लगाया गया। एडीसी कोर्ट ने इन पर लगभग 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इसमें से अभी 23 केस विचाराधीन हैं। वहीं पिछले वर्ष मार्च में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम की ओर से त्योहार के सीजन में कुल 8 सेंपल लिए गए थे। इस बार 15 सेंपल लिए जा चुके हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
होली नजदीक आ रही है। ऐसे में बाजारों में मिलावटी सामान की बिक्री बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिठाइयों की दुकान पर लगातार जांच की जा रही है। दूध, पनीर व घी के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों की रिपोर्ट का आमजन को पता ही नहीं चल पाता। जबकि बाजार में बिकने वाले नकली सामान को खाने के बाद लोग बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पीछे भी कई सेंपल फेेल होने के कारण जांच टीम अलर्ट है और लगातार सेंपल भर रही है। इनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने बताया कि मिलावटी नकली खाद्य सामग्री का लंबे समय तक उपयोग मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, हृदय रोग और किडनी की बीमारी का कारण बनता है। बच्चों में पेट की बीमारी बढ़ रही है और शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा है। बाजार का खाना खाने से हर इंसान को परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। लोगों को फलाें का अधिक सेवन करना चाहिए। जो शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद रहते हैं।
विज्ञापन
वर्जन...
बाजार में नकली घी, तेल, पनीर, दूध व घी की दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। आम व्यक्ति को भी कहीं पर नकली घी, तेल, पनीर व दूध की सूचना मिलेे तो विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजेश वर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी