फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress will deliberate on Bihar results: Bhupinder Hooda

बिहार के नतीजों पर मंथन करेगी कांग्रेस : भूपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congress will deliberate on Bihar results: Bhupinder Hooda
झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि जिस हिसाब से बिहार में महागठबंधन को जनसमर्थन मिल रहा था चुनावी नतीजे वैसे नहीं आए हैं। गठबंधन को ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। अब बिहार की हार पर कांग्रेस पार्टी गंभीरता से मंथन करेगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते जनहित के मुद्दे उठाना कांग्रेस का फर्ज है। कहा, पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान, धान की खरीद में हुए घोटाले, प्रदेश में बढ़ते अपराध और राशन कार्ड घोटाले पर संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

धान, कपास और अन्य खरीफ फसलों के खेत जलमग्न हो गए हैं। किसानों को आर्थिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं लेकिन सरकार ने अब तक न तो सही सर्वे किया और न ही मुआवजे की कोई ठोस घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों मिले कड़ी सजा

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा कि यह बड़ी खौफनाक घटना हुई है। कहीं न कहीं इसमें सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही रही है। इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जनता का कानून-व्यवस्था से भरोसा उठा
हुड्डा ने कहा, प्रदेश में हत्या, फिरौती, लूट, बलात्कार, चोरी और नशे से जुड़ी घटनाएं आम हो चुकी हैं। जनता ही नहीं बल्कि पुलिस का भी सरकार और कानून-व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने एडीजीपी और एएसआई आत्महत्या की सीबीआई के हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed