फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress is a party that takes every section along: Anita Yadav

कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : अनीता यादव

Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Congress is a party that takes every section along: Anita Yadav
मंडी अटेली। पूर्व सीपीएस और अटेली हल्के से कांग्रेस उम्मीदवार अनीता यादव ने वीरवार को अटेली के गांव चंदपुरा, सुजापुर, हसनपुर बौचड़िया, अटेली गांव, बैगपुर, ताजपुर में जनसभा की। उनको जगह-जगह लड्डू व केलों से तौला गया। इस मौके पूर्व अनीता यादव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अटेली में भी एक मेडिकल कॉलेज के अलावा इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बीटेक कॉलेज अटेली हल्के में खोला जाएगा। इसके अलावा अटेली को उपमंडल और एक इंटरनेशनल खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह साफ कर दिया कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपये तथा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। दो लाख सरकारी नौकरियों, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए मकान भी दिया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट सत्यनारायण यादव, पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, महेंद्र राता, सुरेंद्र नंबरदार, अनिल प्रधान, सहीराम प्रधान, विक्रम सुरानी, प्रदीप, एडवोकेट राहुल, राजवीर तिगरा, अजयपाल, विजय कुमार, जयपाल, पूर्व सरपंच भोलू इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed