{"_id":"6a2ac7b32b4908acd60c03cd","slug":"congress-begins-appointing-bla-2-at-233-booths-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124474-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस ने 233 बूथों पर बीएलए-2 नियुक्त करना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस ने 233 बूथों पर बीएलए-2 नियुक्त करना किया शुरू
Fri, 12 Jun 2026 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत वीरवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने पर चर्चा कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की।
बैठक में राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण कार्य को सफल बनाने में बीएलए-2 की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 233 मतदान केंद्र हैं। कांग्रेस ने पहले ही वेद प्रधान को बीएलए-1 नियुक्त किया हुआ है और अब उनकी देखरेख में प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति की जा रही है।
बीएलए-2 अपने-अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करवाने, नई वोट बनवाने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करेंगे। इसके अलावा वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करेंगे।
विज्ञापन
राजेंद्र जून ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदाता को 15 जून से गणना फॉर्म भरकर जमा करवाना होगा। कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए जा रहे बीएलए-2 यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ क्षेत्र का कोई भी मतदाता गणना फॉर्म भरने से वंचित न रहे।