फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress attacks Centre over rising commercial cylinder prices

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Sat, 02 May 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks Centre over rising commercial cylinder prices
बहादुरगढ़। कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता नरेश जून ने सरकार पर हमला बोला है। कहा कि यह बढ़ोतरी आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने वाली है।
विज्ञापन

जून ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर लोगों से वसूली कर रही है। पिछले कुछ महीनों से लगातार कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ी हुई गैस कीमतों का असर सीधे बाजार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगे हो रहे हैं और इसका सबसे ज्यादा नुकसान मध्यम वर्ग और गरीब तबके को उठाना पड़ रहा है। जून ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण अब लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो परिवहन लागत बढ़ेगी और महंगाई और बेकाबू हो जाएगी। महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल यह सरकार अब हर महीने किसी न किसी रूप में जनता पर बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed