{"_id":"65943f98c84d329d4e09cd37","slug":"common-people-and-shopkeepers-worried-due-to-accumulation-of-dirty-water-on-the-road-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6865-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आमजन व दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आमजन व दुकानदार परेशान
Tue, 02 Jan 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
बेरी। देवी मंदिर वाली गली में चौक के पास नालियों का गंदा पानी जमा होने से आमजन और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नालियों में गंदगी जमा होने से पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इसके चलते माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से गुुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी सतीश, विनोद, बलराज, गजेंद्र, मोनू, डॉ. राजू, सतीश, सुनील, रमेश, सोनू आदि का कहना है कि देवी मंंदिर चौक के पास नालियों का गंदा पानी सड़क जमा रहता है। कई बार पालिका अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करा चुके है, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं करते हैं। देवी मंदिर वाली गली में श्रद्धालुओं का आना-जाना भी लगा रहता है। उसके बावजूद भी यहां अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सतीश का कहना है कि नालियों की सफाई को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन महीनों तक नालियों की सफाई न होने से सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है।
देवी मंदिर वाली गली में सड़क पर गंदा पानी जमा होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही नालियों की सफाई का कार्य करवाया जाएगा। आमजन व दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-ललित गोयल, सचिव नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
देवी मंदिर वाली गली में सड़क पर गंदा पानी जमा होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही नालियों की सफाई का कार्य करवाया जाएगा। आमजन व दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-ललित गोयल, सचिव नगर पालिका बेरी।