फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Collision between trolley and canter on KMP, drivers of both injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर ट्राले और कैंटर की टक्कर, दोनों के चालक घायल

Sat, 24 Feb 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Collision between trolley and canter on KMP, drivers of both injured
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात को एक ट्रॉले और कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों घायलों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इस संबंध में कैंटर चालक की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल की पहचान मलकीत सिंह निवासी पंजाब तथा नवलेश निवासी बिहार के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता कैंटर चालक मलकीत सिंह का कहना है कि वह गुरुग्राम से माल भरकर लुधियाना जा रहा था। जब यहां आसौदा थाना क्षेत्र में केएमपी पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी का टायर फट गया। सड़क किनारे गाड़ी लगाकर वह टायर बदलने लगा। इसी दौरान एक ट्रॉले ने उसके कैंटर को टक्कर मार दी, इसकी चपेट में आ गया और काफी चोट लगी। वहीं ट्रॉला चालक भी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर आसौदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मलकीत का आरोप है कि ट्रॉला चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed