फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold wave continues, sunshine also ineffective

शीतलहर का प्रकोप जारी, धूप भी रही बेअसर

Fri, 18 Dec 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, sunshine also ineffective
झज्जर में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन मेें धूप निकलने के बाद भी सर्दी लोगों को खूब परेशान कर रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। क्षेत्र में रात के समय कोहरा छा रहा है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का घरों से निकलना भी कम हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग जरूरी काम से ही बाहर जा रहे हैं। लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। घरों में रूम हीटर का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। ठंड के साथ बाजारों में भी रूम हीटर की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन

- किसान फसलों की करें सिंचाई
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. इंद्र सिंह का कहना है कि जिन किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल की सिंचाई नहीं की है वह कर लें, ताकि फसलों पर सर्दी का असर ना पड़े। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगले 2 दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के समय में कोहरा व ठंड ज्यादा होने की वजह से न्यूनतम तापमान इस महीने 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दिन में शीत लहर के चलते धूप भी बेअसर है। वही दिन-रात के तापमान में अंतर कम होने पर ठंड के का असर ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से बढ़ रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
मौसम में आए बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव आ रहा है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 था तो वीरवार को 182 रहा। बढ़ते कोहरे के कारण वायु की गुणवत्ता में भी काफी अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री
सर्दी बढ़ते ही जर्सी, जैकेट और शॉल की बिक्री बढ़ गई है। इस बार ऊनी कपड़ों की मांग अधिक है। बाजार में ग्राहकों की पसंद के अनुसार हर रेंज और स्टाइल के ऊनी कपड़े उपलब्ध हो रहे हैं। शहर के मॉलों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेदर जैकेट के साथ कपड़े की जैकेट का भी प्रचलन चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed