फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Class X student dies in suspicious circumstances

दसवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Class X student dies in suspicious circumstances
जिले के एक गांव में शुक्रवार शाम को एक दसवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के समय छात्रा के परिजन चरखी दादरी जिले के एक गांव में शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब वे घर आए तो छात्रा का शव कमरे में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की देर शाम सामान्य अस्पताल में भिजवाया। शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के अंतिम छोर पर स्थित एक गांव में छात्रा की मौत के बाद पुलिस को दिए बयान में उसके परिजनों ने बताया है कि छात्रा का कई बाद ब्लड प्रेशर डाउन हो जाता था। इसका उपचार भी करवाया जा रहा था। वे चरखी दादरी जिले के एक गांव में शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब वे घर आए तो छात्रा का शव कमरे में पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का शनिवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विनोद कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, दुलीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed