फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

डीघल टोल पर पहले दिन ही 108 वाहन चालकों से लिया दोगुना चार्ज

Mon, 16 Dec 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे के डीघल टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के पहले ही दिन ही करीब 108 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज लिया गया। सड़क मंत्रालय द्वारा वाहनों पर फास्टैग की अनिवार्यता जरूर कर दी गई। अंतिम तिथि खत्म होने के बाद भी पहले दिन रविवार को डीघल टोल प्लाजा से अधिकांश वाहन कैश लेन से ही गुजर रहे हैं। इसके कारण फास्टैग की लाइनें खाली नजर आई। टोल अधिकारियों का कहना है कि टोल पर भीड़ को देखते हुए एक माह के लिए 75 प्रतिशत फास्टैग व 25 प्रतिशत फास्टैग व कैश रखा गया है। बता दें कि डीघल टोल से रात 12 बजे से रविवार शाम 5 बजे तक करीब 108 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज लिया गया और टोल पर प्रशासन की ओर से बेरी के नायब तहसीलदार रमेशचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र सुबह से लेकर शाम तक टोल पर डटे रहे। कैश लेन में वाहन चालकों की भीड़ लग जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन

एक घंटे तक फास्टैग वाली लाइन को खोला गया
डीघल टोल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेशचंद्र के आदेश के बाद रविवार को आठ घंटे में से सिर्फ एक घंटे तक फास्टैग वाली लाइन को खोला गया, क्योंकि डीघल टोल प्लाजा पर कैश की लाइन में अधिक वाहन आ रहे थे, जिससे डीघल टोल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी, जिसके चलते कैश की लाइन पर भीड़ हो गई थी।
विज्ञापन

रात 12 बजे से डटे रहे अधिकारी
रात 12 बजे फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद से टोल अधिकारियों की तरफ से प्रोजेक्ट हेड ब्रह्मजीत अहलावत, टोल प्लाजा प्रबंधक नितेश मलिक, टोल प्रबंधक दलेल, केइपीएल के प्रोजेक्ट हेड बिजेंद्र तिवारी टोल पर डटे रहे और अलग-अलग शिफ्टों मेें कर्मचारियों को तैनात रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात
फास्टैग सिस्टम रात 12 बजे से शुरू होने के बाद डीघल टोल पर कोई विवाद न हो इसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा टोल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार को सुबह डीएसपी नरेश कुमार, दुजाना थाना प्रभारी दिनकर यादव ने भी टोल पर जाकर निरीक्षण किया।
रविवार को डीघल टोल से 600 वाहन चालकों ने फास्टैग खरीदे
सड़क मंत्रालय द्वारा फास्टैग लगवाने की अंतिम तिथि जैसे नजदीक आ रही थी तो वाहन चालकों का मानना था कि फास्टैग लगवाने की तिथि और बढ़ाई जा सकती है, लेकिन आखिरी तिथि खत्म होने के बाद रविवार को डीघल टोल प्लाजा पर फास्टैग लेने वाले वाहन चालकों की भीड़ लगी रही और 600 वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाए। बता दें कि डीघल टोल प्लाजा पर अब लगभग 15 हजार फास्टैग की ब्रिकी हो चुकी है।

फास्टैग सिस्टम रात 12 बजे से लागू होने के बाद रविवार को शाम तक करीब 108 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज लिया गया है। टोल पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे लेकर प्रशासन की तरफ से बेरी नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए थे और रविवार देर शाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा ने भी टोल पर निरीक्षण किया। रविवार शाम तक टोल पर 600 वाहन चालकों द्वारा फास्टैग लगवाए गए।
ब्रह्मजीत अहलावत, प्रोजेक्ट हेड, डीघल टोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed