फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

सिरे नहीं चढ़ पाया अविश्वास प्रस्ताव, बची प्रधान नंदवानी की कुर्सी

Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
फ्लोर टेस्ट के बाद बाहर आते पार्षद। - फोटो : Jhjhar
नगरपालिका प्रधान कविता नंदवानी को हटाने के लिए पिछले काफी लंबे समय से जारी पार्षदों की मुहिम सोमवार को कोरम पूरा न होने के चलते सिरे नहीं चढ़ पाई। प्रधान को हटाने के लिए पार्षदों को 13 का संख्या बल चाहिए था, लेकिन असंतुष्टों की लाख कोशिश के बावजूद वह संख्या बल नहीं जुटा पाए और वोटिंग करने के लिए केवल 12 पार्षद ही पालिका पहुंचे। कोरम पूरा न होने के चलते चुनाव अधिकारी शिखा ने बैठक स्थगित कर दी। फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद असंतुष्टों ने पालिका की बैठक से बाहर आते ही नारेबाजी की और फ्लोर टेस्ट में पास पालिका प्रधान कविता नंदवानी की जीत को भ्रष्टाचार की जीत बताया। पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महाबीर गुज्जर, सरजीत गुज्जर ने अलग-अलग दिए गए बयान में कहा कि बेशक वह संख्या बल कम होने के चलते फ्लोर टेस्ट में फेल हो गए हों, लेकिन प्रधान के खिलाफ उनकी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन

आखिरी समय में नहीं पहुंची पार्षद ममता यादव
19 पार्षदों वाली झज्जर नगरपालिका में प्रधान कविता नंदवानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पिछले माह 13 पार्षदों ने अपने शपथ पत्र उपायुक्त को सौंपे थे। इस दौरान प्रधान के खिलाफ फ्लोर टेस्ट कराए जाने की मांग की थी। असंतुष्टों की मांग पर ही जिला प्रशासन ने सभी पार्षदों को 15 दिनों का नोटिस देते हुए 13 जनवरी का दिन फ्लोर टेस्ट के लिए निर्धारित किया था। लेकिन इससे पहले की असंतुष्ट अपनी मुहिम में सफल हो पाते उससे पहले ही पालिका प्रधान कविता नंदवानी असंतुष्टों के खेमे से एक पार्षद को अपने पाले में लाने में कामयाब हो गई। यहीं वजह रही कि सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग वाले दिन केवल 12 पार्षद ही फ्लोर टेस्ट में वोटिंग के लिए पहुंच पाए। आखिरी समय में पार्षद ममता यादव अविश्वास मत के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन

प्रधान खेमा वोटिंग से रहा गायब
सोमवार को फ्लोर टेस्ट की वोटिंग वाले दिन जहां असंतुष्टों का खेमा निर्धारित समय पर पालिका पहुंच गया। वहीं प्रधान कविता नंदवानी के खेमे ने बैठक से दूरी बनाए रखी। करीब पौने घंटे तक इंतजार करने के बाद जब बैठक के लिए जरूरी संख्या बल बैठक में नहीं पहुंचा तो चुनाव अधिकारी शिखा ने पालिका प्रांगण में बकायदा पालिका के ही एक कर्मचारी से पालिका के बाहर बैठक के लिए आवाजें भी लगवाई, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी पालिका बैठक में संख्या बल केवल 12 ही रहा। बाद में निर्वाचन अधिकारी शिखा ने कोरम पूरा न होने के चलते फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाई गई बैठक को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोर टेस्ट में ये पार्षद रहे मौजूद
19 पार्षदों वाली पालिका की सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाई गई बैठक में जो 12 पार्षद पहुंचे। उनमें पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सरजीत गुज्जर, महाबीर गुज्जर, सुरेश कुमार, महिला पार्षद निर्मला बंसल, ममता जिंदल, ईशवंती, मोनिका गुलिया, सविता यादव, मीना सैनी, निशा सैनी व सविता नागर प्रमुख रूप से शामिल रहे। जबकि पालिका की इस बैठक से जिन पार्षदों ने दूरी बनाए रखी, उनमें पालिका प्रधान कविता नंदवानी, महेंद्र वर्मा, घनश्याम, ममता यादव, व्याख्या देवी, किशोर सैनी, हेमंत भगाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed