फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

मैराथन : रजिस्ट्रेशन 10 हजार ने करवाया, दौड़े सिर्फ दो हजार लोग

Mon, 13 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
मैराथन में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : Jhjhar
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा युवा दिवस कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन के लिए करीब दस हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन करीब दो हजार लोगों ने ही मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन के लिए सरकारी विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन सरकारी कर्मचारियों की अपेक्षाकृत काफी कम संख्या रही। कुछ लोग तो करीब एक किलोमीटर बाद ही लौट आए। करीब 100 लोग ही मैराथन को पूरा कर पाए। मैराथन के बाद नेहरू कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तीन जगह लगाए गए थे सहायता बूथ
पुलिस विभाग द्वारा युवाओं की सहायता के लिए रास्ते में तीन जगहों पर बूथ लगाए गए थे। तीनों ही जगहों पर चिकित्सा स्टाफ व एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई थी। हालांकि मैराथन के दौरान प्राथमिक सहायता की कोई आवश्यकता नहीं हुई। प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट करने की व्यवस्था से दौड़ लगाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

युवा शक्ति चरित्रवान बनते हुए निभाए सामाजिक जिम्मेवारी : सीएम
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवा शक्ति को अपने जीवन में पूरी तरह से चरित्रवान बनते हुए सामाजिक जिम्मेवारी निभाने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अपना संदेश दिया। झज्जर जिला मुख्यालय पर शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ पहुंचे। गौड़ ने कहा कि आज पूरा हरियाणा एक साथ मुख्यमंत्री के विचार सुन रहा है। हमें इन विचारों को आत्मसात करते हुए जीवन में धारण करना है तभी हम नैतिक रूप से अपनी सही जिम्मेवारी को निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस परिवेश में जहां सर्वांगीण विकास हो रहा है, वहीं युवा वर्ग में संस्कारों का समावेश भी जरूरी है। इसी उद्देश्य की सार्थकता के लिए मुख्यमंत्री युवाओं का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को भी युवा वर्ग के सामने रखा और ऐसी महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed