{"_id":"5dcc5a6e8ebc3e5b2e36ea21","slug":"civic-issuse-jhjhar-news-rtk527415042","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : जिले के 17 केंद्रों पर 13450 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : जिले के 17 केंद्रों पर 13450 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) भिवानी द्वारा 16 व 17 नवंबर को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा के सफल संचालन के लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13450 परीक्षार्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि लेवल 3 (पीजीटी लेक्चरर) के लिए 4098, लेवल 2 (टीजीटी टीचर क्लास) के लिए 5074 तथा लेवल 1 (प्राइमरी टीचर) के लिए 4278 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कार्यवाहक उपायुक्त ने बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पास पहचान पत्र हो, जो उन्होंने अपने गले में पहन रखे हो। केंद्र अधीक्षकों से उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें पहले से मौजूद फोटोस्टेट मशीनें या फैक्स आदि परीक्षा के दिन किसी एक कमरे में रखकर उन्हें सील कर दिया जाए।
स्टाफ नहीं रख सकेगा मोबाइल
कार्यवाहक उपायुक्त जगनिवास ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के किसी भी सदस्य के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनीटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें।
2 घंटा 10 मिनट पहले मिलेगा प्रवेेश
प्रशासन द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश में कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए अंगूठी, चेन, बालियां पहनकर प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। हालांकि इस बार महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति रहेगी। सिख परीक्षार्थी को धार्मिक आस्था के चिह्न लेकर जाने की अनुमति होगी। जगनिवास ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 2 घंटा 10 मिनट पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थी तय समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
परीक्षा का समय
एचटेट की लेवल 3 की परीक्षा 16 नवंबर (शनिवार) को सायंकाल सत्र यानी दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। जबकि 17 नवंबर (रविवार) को लेवल 2 की परीक्षा सुबह के सत्र यानी 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी तथा लेवल 1 की परीक्षा इसी दिन सायंकाल सत्र यानी 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी।
धारा 144 लागू करने के दिए आदेश
कार्यवाहक उपायुक्त जगनिवास ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 16 व 17 नवंबर को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शनिवार, 16 नवंबर व रविवार 17 नवंबर को जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए झज्जर में डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एचआर ग्रीन फील्ड्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल, राजकीय नेहरू महाविद्यालय तथा इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज फॉर वुमन में सेंटर बनाए गए है। इसी प्रकार बहादुरगढ़ में हरदयाल पब्लिक स्कूल में एक, डीपीएस स्कूल में एक, एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल में दो, पीडीएम पब्लिक स्कूल में दो, सेंट सोल्जर एमआर वरिष्ठ विद्यालय, बाल विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, श्री रामा भारती स्कूल तथा डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के मद्देनजर संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) ओवरऑल इंचार्ज होंगे।