फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City residents struggling with waterlogging due to sewerage system

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर चौक होने से जलभराव से जूझ रहे शहरवासी

Tue, 06 Aug 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
City residents struggling with waterlogging due to sewerage system
लाइनपार की जौहरी नगर कॉलोनी में गलियों में फैला सीवर का गंदा पानी।
बहादुरगढ़। शहर में सीवरेज लाइनें चौक होने की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर की देव नगर कॉलोनी, शक्ति नगर कॉलोनी व लाइनपार के जौहरी नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सबसे ज्यादा बुरी हालत है। लोगों का कहना है कि 10 दिन से लगातार समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मानसून सीजन शुरू होने से पहले शहर में सीवर की सफाई का मुद्दा समय-समय पर उठाया जाता रहा है, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अभी तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। जबकि पहली बारिश ने ही जन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी थी। इस कारण विभाग की जमकर फजीहत भी हुई थी। इसके बावजूद विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। इन वार्डों के पार्षदों के अनुसार शिकायत करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के पास फोन करते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता। देव नगर कॉलोनी की समस्या को लेकर पार्षद बलराम दलाल जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



लाइनपार के जौहरी नगर में एक-दो दिन से नहीं कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या चल रही है। 10 दिनों से कॉलोनी की गलियों में सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी रास्ते में फैला हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन


-ओमबीर छिकारा, जौहरी नगर निवासी



देव नगर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। सफाई न होने से सीवर जाम होकर ओवरफ्लो होते हैं। जिम्मेदार अधिकारी आमजन की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

-सतीश कुमार, देव नगर



जौहरी नगर में सीवर समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से कई बार मिले हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बारिश का मौसम चल रहा है। कॉलोनी में गंदे पानी से उठती बदबू से जीना मुहाल हो गया है।


-आनंद कुमार, जौहरी नगर



शहर की कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायत मिली है। समाधान किया जा रहा है। जल्द ही जहां भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या है उससे लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

-दलबीर देशवाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed