फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City Council Chairperson started drinking water and sanitation service

नगर परिषद चेयरपर्सन ने शुरू की पेयजल और स्वच्छता सेवा

Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
City Council Chairperson started drinking water and sanitation service
धरनास्थल पर सफाई करवाते चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप राठी। - फोटो : Bahadurgarh
नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए पेयजल व स्वच्छता सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने खुद के खर्च पर पेयजल की सप्लाई के लिए 15 टैंकर आंदोलन स्थल पर लगवाए हैं, जो किसानों को निरंतर पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही 60 सफाई कर्मचारी भी लगाए गए हैं, जो आंदोलन स्थल पर सफाई को दुरुस्त करेंगे। चेयरपर्सन शीला राठी ने 15 मोबाइल टॉयलेट भी लगवाए हैं। इसके अलावा अस्थायी टॉयलेट की सुविधा भी की जा रही है। राठी ने कहा कि वे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देंगी। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि अगर कहीं कोई समस्या आती है तो वे उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने जनहित व इंसानियत को ध्यान रखते हुए सरकार से बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं दोबारा शुरू करने की मांग की है। शीला राठी के प्रतिनिधि संदीप राठी ने मौके पर खुद जाकर किसानों के लिए ये दोनों ही सेवाएं सोमवार को शुरू की हैं। नप चेयरपर्सन ने आंदोलनरत किसानों के लिए बहादुरगढ़ बाईपास पर चल रही बिजली-पानी व सफाई जैसी सुविधाएं वापस लेने के भाजपा सरकार के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। शीला राठी ने सरकार से मांग की कि इंसानियत के नाते सरकार व प्रशासन को अन्नदाता के लिए दोबारा से हर सुविधा शुरू करनी चाहिए। नप चेयरपर्सन होने के नाते मुझे जैसे ही पता चला तो मैंने अधिकारियों को तुरंत आंदोलन स्थल पर सफाई व्यवस्था सुचारु करने के आदेश दिए, मगर नप अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेश होने की वजह से सफाई सुविधा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा किसानों के हित में कदम उठाए हैं। वे अब भी किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं भी किसानों के साथ खड़ी हूं। नगर परिषद ने करीब 200 सफाई कर्मचारी व 70 मोबाइल शौचालय किसान आंदोलन स्थल पर लगवाए थे। मगर भाजपा सरकार ने किसानों के आंदोलन स्थल से मूलभूत सुविधाएं हटाकर निंदनीय कार्य किया है। इसका खामियाजा भाजपा को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। देश का अन्नदाता और आमजन चुनावों में अपने वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। किसानों की मांगें जायज हैं। उनकी मांगों को सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप राठी, वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पार्षद युवराज छिल्लर, धर्मेंद्र वत्स, राजेश खत्री, रविंद्र जाखड़, राजू टांडाहेड़ी, कुलदीप राठी, देवेंद्र राठी, राहुल सिलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed