फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   city bus, 15 august, jhajjar

15 अगस्त से शुरू होगी सीटी बस सेवा

Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों की मांग पर लोगों को बेहतर यातायात सेवा उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त से सीटी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दिल्ली के आईएसबीटी से शाम आठ बजे व उसके बाद भी झज्जर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली से झज्जर आने वाली बस शहर के पुराने बस अड्डे से होकर नए बस स्टैंड जाएगी। यह जानकारी डीसी आरसी बिढान ने दी। डीसी ने बताया कि नए बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक सीटी बस सेवा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक हर आधे घंटेे के अंतराल पर चलेगी। इसी तरह लघु सचिवालय से नये बस अड्डे तक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी ।
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगी सीटी बस सेवा की समयसारिणी
नया बस अड्डा सुबह साढ़े आठ बजे से, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार तथा अंतिम बस सेवा शाम पांच बजे लघु सचिवालय के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


लघु सचिवालय से नया बस स्टैंड
लघु सचिवालय से सुबह साढे़ आठ बजे, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार, पांच तथा अंतिम बस सेवा शाम साढ़े पांच बजे नये बस स्टैंड के लिए रवाना होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपायुक्त के समक्ष दो दिन पहले ही शहर के लोगों ने सीटी बस सेवा और दिल्ली से देर शाम को  झज्जर के लिए बस सेवा की मांग रखी थी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन लोगों की तत्पर सेवा देने के लिए सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed