{"_id":"57af6f934f1c1be534ee43fd","slug":"city-bus-15-august-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से शुरू होगी सीटी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से शुरू होगी सीटी बस सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों की मांग पर लोगों को बेहतर यातायात सेवा उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त से सीटी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दिल्ली के आईएसबीटी से शाम आठ बजे व उसके बाद भी झज्जर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली से झज्जर आने वाली बस शहर के पुराने बस अड्डे से होकर नए बस स्टैंड जाएगी। यह जानकारी डीसी आरसी बिढान ने दी। डीसी ने बताया कि नए बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक सीटी बस सेवा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक हर आधे घंटेे के अंतराल पर चलेगी। इसी तरह लघु सचिवालय से नये बस अड्डे तक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी ।
इस प्रकार रहेगी सीटी बस सेवा की समयसारिणी
नया बस अड्डा सुबह साढ़े आठ बजे से, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार तथा अंतिम बस सेवा शाम पांच बजे लघु सचिवालय के लिए रवाना होगी।
लघु सचिवालय से नया बस स्टैंड
लघु सचिवालय से सुबह साढे़ आठ बजे, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार, पांच तथा अंतिम बस सेवा शाम साढ़े पांच बजे नये बस स्टैंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उपायुक्त के समक्ष दो दिन पहले ही शहर के लोगों ने सीटी बस सेवा और दिल्ली से देर शाम को झज्जर के लिए बस सेवा की मांग रखी थी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन लोगों की तत्पर सेवा देने के लिए सजग है।