फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CIA arrested most wanted accused

झज्जर-बहादुरगढ़: सीआईए ने अति वांछित आरोपी किया गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
CIA arrested most wanted accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बीते पंचायत चुनावों से पूर्व 26 अक्टूबर 2022 को झज्जर पुलिस ने मातनहेल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध असलहा की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान नाका तोड़कर फायर करते हुए एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामले में सीआईए झज्जर की टीम ने अति वांछित एवं इनामी आरोपी सोमबीर उर्फ धौलिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि टीम ने मातनहेल झाड़ली रोड पर नाका लगा रखा था। इस दौरान छुछकवास की तरफ से एक स्विफ्ट गाड़ी आती दिखाई दी। नाका पर तैनात टीम ने उस गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो उसने नाका तोड़ने और पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी में सवार बदमाश अवरोधक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गए। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा किया तो कार में बैठे आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी की तरफ फायर कर दिए। हालांकि टीम ने बदमाशों की गाड़ी को काबू कर लिया। जब गाड़ी को राउंडअप करके रुकवाया गया तो उसमें से एक आरोपी भाग गया और तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शिवकांत उर्फ नितिन पुत्र संदीप निवासी गांव दांतोली जिला चरखी दादरी, मनदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी तथा सुभाष पुत्र धन सिंह निवासी गांव बालसमंद जिला हिसार के तौर पर हुई।
विज्ञापन

सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगदीप सिंह व नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अति वांछित आरोपी को काबू किया। उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed