फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child dies due to drowning in rain water

बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in rain water
मासूम गोलू के शव को देख बिलखते पिता व परिजन। - फोटो : Bahadurgarh
इंदिरा कॉलोनी में एक साल का बच्चा खेलते-खेलते घर से अचानक बाहर आ गया था और गली में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बहादुरगढ़-बराही सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में पिछले काफी समय से बारिश का पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश की वजह से वेस्ट जुआं ड्रेन ओवरफ्लो हो गई थी। उसका पानी भी कॉलोनी की गलियों में भर गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से पानी को निकालने के पर्याप्त इंतजाम नहीं करवाए गए। इसी का नतीजा है कि एक बच्चे की जान चली गई। मृतक बच्चे की पहचान राहुल कुमार के बेटे गोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल इंदिरा कॉलोनी में लोग छोटे-छोटे घरों और झुग्गियों में रहते हैं। ये लोग सड़क किनारे झाड़ूू और खिलौने आदि बेचकर गुजारा करते हैं। यहां रहने वाले राहुल का एक साल का बेटा गोलू बुधवार की दोपहर को घर के अंदर खेलते-खेलते अचानक बाहर आ गया और गली में भरे पानी में डूब गया। काफी देर बाद परिजनों को गोलू का ध्यान आया तो वे तलाश करने लगे। बाहर आकर देखा तो मासूम बच्चा गली में भरे पानी में डूबा था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे के परिजन रोने बिलखने लगे तो पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उधर, इससे पहले ही लोगों ने जल निकासी की मांग को लेकर बराही मोड़ पर जाम लगा रखा था। मातम करते पीड़ित के परिजन यहां पहुंच गए तो जाम लगाए बैठे लोगों में अधिक रोष फैल गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पानी की वजह से उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जहरीले जानवर भी घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने बच्चे की मौत का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया है। साथ ही कॉलोनी की गलियों में भरे पानी को निकालने की मांग भी की है। वहीं पुलिस कर्मचारियों के काफी समझाने के बाद कॉलोनी वासियों ने जाम खोला। लोगों ने बराही रोड को करीब 2 बजे जाम किया था और सवा-तीन बजे हटे। सांखोल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कलसन ने बताया कि जलभराव से परेशान कालोनी के निवासी सभी जगह गुहार लगा चुके हैं, पर पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed