फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister's flying squad raided dairy and filled samples of milk and cream

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर डेयरी से दूध और क्रीम के भरे सैंपल

Sat, 25 Feb 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided dairy and filled samples of milk and cream
-फोटो 9 : जाखोदा में डेयरी में कागजी कारऱवाई में जुटे टीम के अधिकारी।
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गांव जाखोदा में एक दूध की डेयरी पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में दूध स्टोर करके रखा गया था। टीम ने दूध के साथ-साथ इससे निकाले जाने वाली क्रीम के सैंपल भरे हैं। सैंपलों को जांच के लिए करनाल भेजा गया है। अगर जांच रिपोर्ट में कोई खामी मिलती है तो संबंधित डेयरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि खाने-पीने की मिलावटी वस्तुओं की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि जाखोदा गांव स्थित ओम डेयरी पर भारी मात्रा में दूध स्टोर करके रखा हुआ है। दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डेयरी पर छापा मारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम को डेयरी के अंदर 7800 लीटर दूध से भरे 3 कैंटर, 100 किलोग्राम क्रीम व सूखे दूध के डिब्बे मिले हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. श्याम लाल महिवाल ने बताया कि कहीं यह दूध और क्रीम नकली तो नहीं है, इसकी जांच के लिए सेंपल भरकर लैब में भेज दिए गए हैं। उधर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की छापे की कार्रवाई की सूचना से शहर में डेयरी और मिल्क पार्लर चलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed