{"_id":"64815a48f7457f634a008a16","slug":"chief-ministers-flying-squad-raid-on-brick-kiln-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-172504-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट भट्टे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट भट्टे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
Thu, 08 Jun 2023 10:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
बादली। गोयला कलां की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ईंट भट्टे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर काला कार्बन पाउडर बरामद किया है। कार्बन को ईंधन में प्रयोग करने के लिए मंगवाने की संभावना है। इस कार्रवाई में प्रदूषण नियंत्रण विभाग और सीआईडी की टीम भी साथ रही। टीम ने भट्टा मालिक को नोटिस दिया गया है।
मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम के सदस्यों ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि बादली से गोयला रोड पर स्थित भट्टे पर प्रतिबंधित ईंधन इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलने पर टीम ने एसआई राजेश कुमार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाकर यहां छापा मारा। टीम को जांच के दौरान मौके पर भारी संख्या में प्रतिबंधित ईंधन मिला। जिस पर टीम ने ईंट भट्टा संचालक से जवाब मांगने के लिए नोटिस थमा दिया। कार्बन एक ट्रक में भरा हुआ था। ट्रक में कट्टों में भरे कार्बन का वजन करीब 32 टन बताया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित कुमार का कहना है कि काला कार्बन पाउडर का प्रयोग करना प्रतिबंधित है। पाउडर को किसी रूप में इंधन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है।टीम को अंदेशा है कि कार्बन को ईंधन के लिए मंगवाया गया है।