फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhara Sarpanch Jaya suspended, case filed against 7, 6 sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा सरपंच जया निलंबित, 7 पर केस दर्ज, 6 को जेल भेजा

Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chhara Sarpanch Jaya suspended, case filed against 7, 6 sent to jail
फोटो 67: छारा गांव में गिराई गई दीवार। संवाद - फोटो : mathura

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में समुदाय विशेष के कब्रिस्तान की जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद गहराया हुआ था। गांव में कब्रिस्तान की 1588 वर्ग गज भूमि है, जबकि सरपंच जया की ओर से 3692 गज जमीन पर चहारदीवारी करा दी गई। इसे ग्रामीणों ने ढहा दिया। इसी को लेकर जिला उपायुक्त की ओर से छारा गांव की सरपंच जया को निलंबित किया गया है। थाना आसौदा पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से 6 को जेल भेज दिया गया है।
डीसी प्रदीप दहिया का कहना है कि नियमानुसार जनहित में सरपंच का पद पर बने रहना उचित नहीं है। मामले की जांच के लिए एडीसी झज्जर सलोनी शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिला उपायुक्त की ओर से आदेश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत की जो भी चल-अचल संपत्ति उनके पास है, उसको ग्राम पंचायत में बहुमत रखने वाले पंच को सौंप दें। वहीं, प्रशासन की ओर से गांव छारा में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
विज्ञापन

यह है मामला : छारा गांव में समुदाय विशेष के 11-12 परिवार रहते हैं। इनके लिए गांव में कब्रिस्तान की दो बीघा जमीन है। इन परिवारों की मांग पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का बजट चहारदीवारी बनाने के लिए दिया गया था मगर गांव की पंचायत के माध्यम से करीब तीन एकड़ जमीन पर चहारदीवारी की जा रही थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। गांव के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर चहारदीवारी को ढहा दिया। इसकी सूचना जब पुलिस प्रशासन को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि ग्रामीणों ने ईंटें पुलिस की गाड़ी के आगे भी फेंकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्य को रोकने और बाधा डालने के आरोप में थाना आसौदा पुलिस ने अभियोग दर्ज किया गया साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गांव के अन्य कई लोगों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन गांव के लोगों ने बीचबचाव किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में गश्त बढ़ा दी है साथ ही पुलिस भी तैनात कर दी है। खुफिया विभाग भी पूरी तरह एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed