{"_id":"673e35c00e071e695308bad4","slug":"cheated-of-rs-50-thousand-on-the-pretext-of-implicating-him-in-a-false-rape-case-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115706-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झूठे दुराचार केस में फंसाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झूठे दुराचार केस में फंसाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार
Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव ढाकला निवासी एक महिला से उनके लड़के को झूठे दुराचार के केस में पकड़े जाने का बताकर 50 हजार रुपये ठग लिए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाकला के युवक ने बताया कि उसकी मां के पास 20 मई को एक फोन आया कि आपके लड़के ने एक 16 वर्ष की लड़की के साथ दुराचार किया है। हम रोहतक थाने से बात कर रहे है। अगर आप अपने लड़के को केस से बचाना चाहती हो तो 50 हजार रुपये भेज दो नहीं तो हम मीडिया के सामने डाल देंगे। इस दौरान उनकी मां ने 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद वह फिर से एक लाख 60 हजार रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने इस दौरान उनके भाई अमन की रोते हुए की आवाज भी सुनाई। इस दौरान उनकी मम्मी डर से पैसों का इंतजाम करने लगी। अमन का पेपर खत्म हुआ तो उसने मां के पास कॉल की तो सारी बात बताई। तब उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हो गया। इस संबंध में पुलिस ने थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया है।