{"_id":"690faba54e76f93bc209f2d2","slug":"changes-in-weather-and-pollution-are-increasing-the-number-of-patients-suffering-from-sore-throat-and-tonsils-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118772-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम में बदलाव और प्रदूषण से बढ़ रहे गले में खराश और टॉन्सिल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम में बदलाव और प्रदूषण से बढ़ रहे गले में खराश और टॉन्सिल के मरीज
Sun, 09 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : अस्पताल में जांच कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। मौसम बदलने से गले में सूजन, खराश और टांसिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। इनको खाने-पीने में भी गले में दर्द हो रहा है। दिक्कत कम नहीं होने पर नागरिक अस्पताल के ईएनटी रोग विभाग में रोजाना 15-20 मरीज पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसमें लोग ठंडी चीजें खा रहे हैं और इसके कारण गले में टॉन्सिल हो रहे हैं। इससे उन्हें खाना खाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि बीते हफ्ते भर में गले में दर्द, सूजन, गले में अल्सर और टांसिल फूलने की परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुरुआत में दिन में एक-दो मरीज ही इस समस्या से पीडि़त आ रहे थे लेकिन अब लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
-गुनगुना पानी पीएं, नमक मिलीे गुनगुने पानी से गरारें करें।
-धूल-धुएं से बचें, बाहर जाते समय मास्क लगाकर जाएं।
-शीतल पेय पीने और आइसक्रीम खाने से बचें।
-फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री खाने-पीने से बचें।
-मंजून गुनगुने पानी से करें।