फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chairperson inspected the sewer problem of Kabadi Market and Shiv Chowk

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबाड़ी मार्केट और शिव चौक की सीवर समस्या पर चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण

Thu, 30 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chairperson inspected the sewer problem of Kabadi Market and Shiv Chowk
-फोटो 55 : कबाड़ी मार्केट में सीवर समस्या के दौरान अधिकारियों के साथ निरीक्षण करती चेयरपर्सन सरो
बहादुरगढ़। शहर की कबाड़ी मार्केट और शिव चौक में लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम की समस्या को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जेई अतुल त्यागी और जेई दीपक कुमार मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने अधिकारियों को मौके पर ही सीवर जाम की स्थिति दिखाते हुए जल्द से जल्द समाधान के सख्त निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों और दुकानदारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज राठी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों के कनेक्शन पुरानी लाइन में हैं उन्हें तुरंत मेन सीवर लाइन से जोड़ा जाए। लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में गंदगी या जलभराव की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, कबाड़ी मार्केट क्षेत्र का हाल भी कुछ अलग नहीं है। यहां पर सीवर लाइन पिछले कई महीनों से ठप पड़ी है। नालियों में जाम की वजह से दूषित पानी सड़कों पर बहता रहता है। दुकानदारों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से कहा कि कबाड़ी मार्केट की सीवर लाइन को तुरंत साफ करवाया जाए और जहां जरूरत हो वहां नई लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed