{"_id":"65d51a1ab5cb8d267c094976","slug":"chairman-yudhveer-interacted-with-farmers-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105646-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन युद्धवीर ने किसानों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरमैन युद्धवीर ने किसानों से किया संवाद
Wed, 21 Feb 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता चेयरमैन युद्धवीर भारद्वाज भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान के तहत बहादुरगढ़ हल्के के वार्ड 92, 93, 94, 208, 209, 210, 211 में पहुंचे। उन्होंने गांवों में किसानों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासत्मक कार्यक्रमों और नीतियों के चलते गांव स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी का जलवा है। सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की उन्नति निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकार्यों से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की बात कही। संवाद
-फोटो 57 : चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत किसानों से बातचीत करते युद्धवीर भारद्वाज।
विज्ञापन
-फोटो 57 : चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत किसानों से बातचीत करते युद्धवीर भारद्वाज।