फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ch. Rally organized in Devilal's workplace will be historic: Ajay

चौ. देवीलाल की कर्मस्थली में आयोजित रैली होगी ऐतिहासिक : अजय

Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ch. Rally organized in Devilal's workplace will be historic: Ajay
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. अजय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर जिले में आयोजित जन सरोकार दिवस रैली को लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की ओर से रैली के लिए तैयारियों को लेकर सभी 22 जिलों में नियुक्त प्रभारी हलका अनुसार निरंतर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला झज्जर पहुंचे और यहां उन्होंने रैली स्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी का इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने झज्जर जिले को चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि बताया और कहा कि 9 दिसंबर को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर चौ. देवीलाल की कर्मभूमि पर आयोजित जन सरोकार दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। प्रदेशस्तरीय इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेजेपी चौ. देवीलाल के दिखाए राह पर निरंतर आगे बढ़ रही है और प्रदेश के विकास व आमजन के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार का हक दिलाने के लिए कानून बनाना, पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करके ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, अपने वादे अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करके महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाना आदि है। वहीं बैठक में जेजेपी प्रधान महासचिव एवं रैली के लिए बनाए गए झज्जर जिला के प्रभारी दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात एक करते हुए रैली की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान, जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिला प्रधान राकेश जाखड़ ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश डागर, राष्ट्रीय सचिव सुबे सिंह, पूर्व विधायक रामबीर पटोदी, नरेश सहरावत, ऋषि राज राणा, बादली से हलका प्रधान अजय गुलिया, जिला प्रवक्ता प्रीतम कुकडौला, उपेंद्र कादियान, गंगा राम, सुरेंद्र ठाकरान, कृष्ण गाडोली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed