फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Centre of Excellence will be opened in Industrial Training Institute of every district

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खोला जाएगा उत्कृष्टता केंद्र

Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Centre of Excellence will be opened in Industrial Training Institute of every district
झज्जर। प्रदेश के 19 जिलों में स्थित सरकारी औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक-एक उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। यह उत्कृष्टता केंद्र कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत खोले जाएंगे। इसमें गुरुग्राम, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले शामिल नहीं होंगे। आगामी 28 नवंबर तक आवेदन जमा करवाने होंगे और एक दिसंबर को इनको खोला जाएगा।
विज्ञापन

कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की तरफ से सभी उद्योगों और कंपनियों से सीएसआर निधि के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए 19 जिलों में स्थित किसी भी सरकारी आईटीआई को अपनाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण 2025-2026 में इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 197 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (161 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और 36 महिलाओं के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के नेटवर्क के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों में एक वर्षीय, दो-वर्षीय और तीन-वर्षीय पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार उद्योगों के सहयोग से राज्य के 19 जिलों (गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र को छोड़कर) में स्थित सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। यहां कंपनी, उद्योगों की सहायता से शाॅर्ट टर्म कोर्स शुरू कर युवाओं को दक्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed