फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Celebrated the sixth anniversary of the start of metro service in Bahadurgarh by cutting a cake.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवा शुरू होने की छठी वर्षगांठ केक काटकर मनाई

Tue, 25 Jun 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the sixth anniversary of the start of metro service in Bahadurgarh by cutting a cake.
-फोटो 57: मेट्रो अधिकारियों के साथ केक काटकर मेट्रो संचालन की वर्षगांठ मनाते भगत सिंह मैत्री सं
बहादुरगढ़। सोमवार 24 जून को ग्रीन लाइन मेट्रो के तहत मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन ट्रैक के छह साल पूरे हो गए। वर्ष 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो विस्तार सेवा का उद्घाटन किया था। बहादुरगढ़ मेट्रो सेवा की छठी वर्षगांठ पर भगत सिंह मैत्री संस्था ने स्थानीय मेट्रो अधिकारियों के साथ बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर केक काटकर ख़ुशी सांझा की और स्टेशन के विकास के लिए कामना की। बहादुरगढ़ के तीनों मेट्रो स्टेशनों के इंचार्ज ऋतुराज गायकवाड़ और संस्था के प्रधान प्रदीप यादव ने संयुक्त रूप से केक काटा। संस्था ने बहादुरगढ़ वासियों को मेट्रो के रूप में सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करने के लिए डीएमआरसी का आभार व्यक्त किया और शहर में लगे मेट्रो पिलरों को बदरंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। संस्था अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मेट्रो का सफर शहरवासियों के मन भा गया है। परिणामस्वरूप, शहर के स्टेशनों से प्रतिदिन औसतन हजारों यात्रा आवागमन करते हैं। मेट्रो बहादुरगढ़ के लोगों की जीवन रेखा बन चुकी है और इसने लोगों की जिंदगी सुगम बना दी है। यात्री विशेषकर महिलाएं अब देर रात्रि भी सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपने घर पहुंच पा रहे हैं। स्टेशन इंचार्ज ऋतुराज गायकवाड़ ने संस्था के साथ मिलकर बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन के सौंदर्यीकरण हेतु भविष्य में एकजुटता के साथ कार्य करने का भरोसा जताया। इस मौके पर मेट्रो के स्थानीय अधिकारी नवीन रुहिल, भूप सिंह, सुनीता राम, मोहम्मद इकबाल, अमित शर्मा, संदीप शोबराण, गौरव पांचाल, धीरज, बिनीत, मंज़ूर आलम, वेद प्रधान, प्रवीण मान, रविंद्र सैनी, देवराज पंवार, संजीव कुमार, मनीष परनाला, प्रदीप वर्मा और मेट्रो स्टाफ आदि उपस्थित रहे। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed