{"_id":"6f2d56b3345001c5c0852ce72bd073a7","slug":"cctv-will-be-planted-in-examination-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर, तीसरी आंख करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर, तीसरी आंख करेगी निगरानी
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार घरेलू जिलों में 14 और 15 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
ऑनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरह से होने वाली इस परीक्षा के लिए झज्जर जिले में कुल 28 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 19 परीक्षा केंद्र तो अकेले बहादुरगढ़ सब डिवीजन में हैं।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को होने वाले एचटेट के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी हर तरह की व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश दौलता ने बताया कि जिले के सभी 28 परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड व प्रशासन की टीमें निरीक्षण करेंगी। अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी होगी।
विज्ञापन
10 मिनट पहले इंट्री बंद
नकल रहित परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले इंट्री बंद कर दी जाएगी। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के करीब एक घंटा पहले ही जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जाएगा।
नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों में मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैमर लगाए जाएंगे। सभी सेंटरों पर लैंडलाइन फोन की व्यवस्था रहेगी। जिन स्कूलों में यह सुविधा नहीं है उन्हें जल्द ही इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
गड़बड़ी रोकने के लिए सभी परीक्षार्थी तीसरी आंख की निगरानी में परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से खत्म होने तक विडियोग्राफी की जाएगी। फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व उसके साथ लगने वाले अतिरिक्त अटेस्टेड फोटो की पूरी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में होगी।
बायोमीट्रिक मशीन
परीक्षार्थी सेंटर में प्रवेश करेंगे तो उनको बायोमीट्रिक मशीन से अंगूठा लगाना होगा। इसके साथ ही इंकलेस पैड से अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीटीएम, बोर्ड अधिकारी व शिक्षा विभाग की टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और जो भी फर्जी परीक्षार्थी पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
जिले में ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
झज्जर में नेहरू राजकीय महाविद्यालय झज्जर, राजकीय तकनीकी कालेज, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, इंदिरा प्रियदर्शिनी, डीएच लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचआर ग्रीन फील्ड, सीबीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट फतेहपुरी शामिल हैं।
इसके अलावा बहादुरगढ़ सब डिवीजन में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरदयाल पब्लिक स्कूल में दो, एसआर सेंच्युरी स्कूल, आकाश इंटरनेशनल, डीपीएस, पीडीएम पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर, एमआर हाई स्कूल, बाल विकास, श्रीरामा भारती, माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो व आन लाइन परीक्षा के लिए पीडीएम इंजीनियरिंग ग्रुप में दो सेंटर, पीडीएम टेक्नोलाली एंड मैनेजमेंट में दो और झज्जर के फतेहपुरी स्थित सीबीएस संस्थान में एक सेंटर बनाया गया है।