{"_id":"57cc5ed54f1c1b0b503173e2","slug":"cbi-investigation-investigation-at-ex-cm-hooda-house-jhajjjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई छापेमारी पर बोले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई छापेमारी पर बोले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक से कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों में की गई छापेमारी पर कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए बीजेपी ने इस कार्रवाई की अंजाम दिया है। सांसद ने कहा कि सांच को आंच नहीं है। सत्य की हमेशा जीत होती है।
सांसद ने कहा कि जनता सब जानती है और बीजेपी द्वारा करवाई गई छापेमारी से उन्हें और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगी। सांसद रविवार को झज्जर की अनाज मंडी में राजपूत सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सीपीएस सारदा राठौर भी मौजूद रहीं।
सांसद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप मुगल सल्तनत के आगे नहीं झुके थे, उसी प्रकार हम भी भाजपा की दमनकारी नीतियों के आगे नहीं झुकेंगे और उनके खिलाफ और लोगों के हित में हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हमारे भाईचारे को तोड़ने का कुछ लोगों ने हद से ज्यादा प्रयास किया, लेकिन यह भाईचारा ही हमारी पहचान और संस्कृति है और इसकी नींव इतनी मजबूत है कि इसको तोड़ना नामुमकिन है। इसी भाईचारे को लेकर ही पिछले कुछ सालों में हम आगे बड़े थे और विकास की राह पर अग्रसर थे।
विज्ञापन
बुराई लंबे समय तक नहीं चलती और अंतत: अच्छाई और भाईचारे की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद 36 बिरादरी के लोग और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी भावना और योगदान इसी भाईचारे का प्रत्यक्ष उदाहरण है।