{"_id":"5e90b90e8ebc3e775321ca30","slug":"caughted-vehicle-fulled-of-wine-jhjhar-news-rtk5503340162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, पुलिस कार्रवाई में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन
झज्जर। शुक्रवार को देर रात शहर पुलिस ने बाईपास पर लगाए गए पुलिस नाके पर शराब से भरी टाटा 407 गाड़ी को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शराब की पेटियों की गिनती शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शहर में अनेक जगह पर नाकेबंदी की हुई है। इस दौरान देर रात वाहनों की तलाशी और जांच की जा रही थी तो उस दौरान बाईपास पर लगाए नाके पर एक टाटा 407 गाड़ी रूकी और पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस टीम गाड़ी को शहर पुलिस थाने ले आई है। जहां पर गाड़ी को खाली करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शराब से भरी हुई गाड़ी पर शहर की एक गैस एजेंसी का पोस्टर शीशे पर चिपकाया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के साथ-साथ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा है। शराब की पेटियों की गिनती का कार्य शुरू किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रोशन लाल, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा है। शराब की पेटियों की गिनती का कार्य शुरू किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- रोशन लाल, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।