फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Catch the Monkey' drive to resume in Bahadurgarh; preparations underway to capture 3,000 monkeys.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में फिर चलेगा बंदर पकड़ो अभियान, 3 हजार बंदर पकड़ने की तैयारी

Sun, 20 Sep 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
'Catch the Monkey' drive to resume in Bahadurgarh; preparations underway to capture 3,000 monkeys.
फोटो-65: बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर में घरों की छत पर घूमता बंदरों का झुंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने शहर से करीब तीन हजार बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया है। करीब एक साल बाद दोबारा बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बंदरों को पकड़ने के बाद कलेसर के जंगल या अरावली क्षेत्र के पहाड़ों में छोड़े जाने की योजना है।
शहर के कई इलाकों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घरों की छतों, गलियों और बाजारों में बंदरों के झुंड दिखाई देते हैं। इनके कारण लोगों को अपने घरों में भी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवार चिंतित रहते हैं। कई स्थानों पर बंदरों के उत्पात और लोगों को काटने या घायल करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले सेक्टर छह निवासी पूनम दहिया पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। उसे कई जगह से काट लिया था, जिससे वे घायल हो गई थीं। इसके अलावा कुछ माह पहले पुराना शहर में गली में धूप सेंक रही वृद्धा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिससे उन्हें काफी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पकड़े गए बंदरों को शहर से बाहर सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ने की योजना है। इसके लिए कलेसर जंगल या अरावली के पहाड़ी क्षेत्र को संभावित स्थान माना जा रहा है। इससे बंदरों को शहर से दूर किया जा सकेगा और लोगों को उनके उत्पात से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के अनुसार अभियान के दौरान बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने पर जोर रहेगा। शहरवासियों ने भी लंबे समय से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। अभियान शुरू होने के बाद सबसे अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। 10 हेडिंग बनाएं


इंसेट
एक साल पहले पकड़े थे 1500 बंदर
नगर परिषद की ओर से करीब एक साल पहले भी शहर में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया था। उस दौरान करीब 1500 बंदरों को पकड़ा गया था। अभियान समाप्त होने के बाद कुछ समय तक लोगों को राहत मिली लेकिन बाद में शहर में बंदरों की संख्या फिर बढ़ने लगी। अब नगर परिषद ने दोबारा बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed