{"_id":"39fc4188e0d951efad4363508ba944c5","slug":"case-on-huda-not-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले की भावना से नहीं, कानूनन हुआ केस : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले की भावना से नहीं, कानूनन हुआ केस : धनखड़
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला प्लाट घोटाले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। वह चाहे पूर्व सीएम हो या अन्य अधिकारी, बच नहीं पाएगा। यह कहना है कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का।
विज्ञापन
धनखड़ ने कहा कि मामला बदले की भावना से नहीं, बल्कि कई महीने की जांच-पड़ताल के बाद कायदे कानून से दर्ज हुआ है। हालांकि प्लाट घोटाले में कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावना है, जल्द ही उनके नाम भी सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
बाग जहांआरा स्टेडियम में गीता जयंती समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री धनखड़ ने पंचकूला प्लाट घोटाले में पूर्व सीएम हुड्डा पर दर्ज हुई एफआईआर के बारे में कहा कि मामला न तो राजनीति का है और न ही रंजिशन।
विज्ञापन
यह तो घाटाले का है। सरकार ने पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सीबीआई जांच करवाई जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में जितने भी घोटाले हुए हैं, सबकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में चल रही राजनीति में भी कौरव व पांडव हैं। सरकार अपना काम ठीक से कर रही है, भृष्टाचार मुक्त देश-प्रदेश बनाने के लिए भ्रष्ट लोगों का खात्मा जरूरी है।