फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car riders created ruckus, hit police's EVR

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार सवारों ने मचाया उत्पात, पुलिस की ईवीआर को मारी टक्कर

Sat, 30 Sep 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car riders created ruckus, hit police's EVR
झज्जर। एक संदिग्ध गाड़ी ने वीरवार रात को उत्पात मचाया। यहां तक की पुलिस की गाड़ी के पीछा करके रुकवाने पर भी नहीं रुकी। यहां तक की पुलिस की ईवीआर को भी साइड मार दी। इससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ईएसआई हवा सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह ईआरवी-0345 पर इंचार्ज है। 27 सितंबर को वह अपनी ड्यूटी पर रात्रि गश्त में अपने स्टाफ चालक ईएचसी पवन कुमार व सहायक एसपीओ सज्जन के साथ सरकारी गाड़ी पर तैनात थे। 27-28 की रात रात करीबन एक बजे मैन बाजार झज्जर वाली गली से सिलानी गेट की तरफ जा रहे थे। उस समय सामने एक गाड़ी तेज गति से मैन बाजार की तरफ आ रही थी। उस संदिग्ध गाड़ी को रुकवाने के लिए राइडर नंबर-3 लगी हुई थी। उन्होंने भी संदिग्ध गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को मैन बाजार की तरफ तेज रफ्तार से भगा ले गया। उसी समय उसने संदिग्ध गाड़ी के बारे कंट्रोल रूम को वीटी कर दी। जब हम गाड़ी का पीछा करते हुए छिक्कारा चौक पर पहुंचे तो सामने से थाना शहर झज्जर एसएचओ मोबाइल स्टाफ सहित आ रही थी। उन्होंने भी उस गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी ईआरवी को आगे निकालकर उस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन संदिग्ध गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को बहुत तेज गति, लापरवाही से अपनी गाड़ी को भगाकर उनकी ईआरवी में ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी। इससे सरकारी गाड़ी को नुकसान हो गया। उसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ सहित संदिग्ध गाड़ी को रुकवाने के लिए पीछा गया। जब वह गुढ़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गाड़ी चालक व युवक अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि गाड़ी के मालिकों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed