फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car of four friends who went to visit Haridwar overturned in Roorkee, one died

हरिद्वार घूमने गए युवकों की कार रूड़की में पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Car of four friends who went to visit Haridwar overturned in Roorkee, one died
बेरी। गांव बहराना के चार दोस्त शनिवार रात को करीब 12 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। जब उनकी कार रविवार की अल सुबह करीब 5 बजे नया बाईपास रुड़की के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के दौरान चालक कार से बाहर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में अन्य तीनों युवक भी घायल हो गए। हादसे के बाद युवकों की पहचान के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया। इसके बाद उनकी पहचान हो सकी। जानकारी मिलते ही मृतक के पजिन रुड़की के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बहराना निवासी चार दोस्त सचिन पुत्र चांद सिंह, अरुण पुत्र विनोद, प्रवीन पुत्र शील कुमार, प्रदीप पुत्र जगबीर शनिवार रात को अपनी कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। जब वह सुबह नया बाईपास रुड़की के नजदीक पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दौरान चालक सचिन किसी तरह सड़क पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर राहगीर और अन्य लोग जुट गए। लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सचिन के शव को अपने कब्जे में लेकर घायलों को रुड़की के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से अरुण व प्रवीन को छुट्टी मिल गई। प्रदीप का रुड़की के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि प्रदीप पुत्र जगबीर दिल्ली के एमसीडी विभाग में नौकरी करता है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर गांव में छाया मातम
ग्रामीण संजीत ने बताया कि गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले चार दोस्तों की सड़क हादसे की सूचना गांव बहराना में पहुंची तो परिजन व अन्य ग्रामीण रुड़की रवाना हो गए। देर शाम को सचिन का शव गांव बहराना में लाया गया। गमगीन माहौल में सचिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सचिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच है। वहीं, गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैडबॉल का खिलाड़ी था सचिन
चाचा सुरेंद्र ने बताया कि सचिन हैडबॉल का खिलाड़ी था और दो बार नेशनल खेल कर मेडल भी जीत चुका था। हाल में दिल्ली प्रीतमपुरा में हैडबॉल की तैयारी करता था। बड़ा भाई करीब 6 माह पहले ही फौज में भर्ती हुआ है। वह बरेली में ट्रेनिंग कर रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ा भाई बरेली से गांव बहराना पहुंचा।

सचिन करता रहा मना, लेकिन जबरन ले गए दोस्त
चाचा सुरेंद्र ने बताया कि हरिद्वार जाने से पहले सचिन दोस्तों को मना कर रहा था, लेकिन वे उसे जबरन ले गए। उन्होंने बताया कि जब सभी लोग गांव के स्कूल के पास पहुंचे तो सचिन गाड़ी से उतर गया। बाद में अरुण, प्रदीप, प्रवीन कार से हरिद्वार ओर निकल गए। जब वह कुछ दूर पहुंचे तो उनका मन नहीं माना। इस पर वे फिर लौटकर आए और सचिन को मनाकर ले गए। परिजनों ने रात बारह बजे संपर्क किया तो दोस्तों ने कहा कि वह उनके साथ हरिद्वार जा रहा है। हादसे के बाद प्रवीन ने परिजनों को सूचना दी कि नया बाईपास रुड़की के पास कार डिवाइडर से टकरा गई है। हादसे में सचिन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed