फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   car driver tried to drive over them When policemen stopped them for checking in Bahadurgarh

Bahadurgarh: पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने किया कार चढ़ाने का प्रयास, ASI ने की फायरिंग

Wed, 12 Jun 2024 10:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

एसआई राम अवतार ने बताया कि अगर मुकेश गोली न चलाता तो चालक अपनी कार से उन्हें टक्कर मार देता। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी, लेकिन कार का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
car driver tried to drive over them When policemen stopped them for checking in Bahadurgarh
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर सांखोल गांव के पास मंगलवार की रात पुलिसकर्मियों ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर कर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने के लिए फायर भी किया, लेकिन कर चालक फरार हो गए। घटना बेरी के सीआईए स्टॉफ के साथ हुई। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, सीआइए स्टाफ बेरी में तैनात एसआई रामअवतार मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे एएसआई मुकेश, एचसी जोगिंद्र, एचसी अमित, इएचसी मदनपाल और चालक एसपीओ सुरेश के साथ एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियो की तलाश में रोहतक-दिल्ली रोड पर बहादुरगढ़ के गांव सांखोल के पास मौजूद थे। सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टेंपरेरी नंबर की कार में संदिग्ध किस्म का आदमी है और वह रोहतक से बहादुरगढ़ की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर नाकाबंदी कर दी थी और रोहतक से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई। उसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रोहतक की तरफ से आई और उसे जांच के लिए रुकवा लिया। चालक ने पूछा कि क्या बात है तो हमने बताया कि पुलिस स्टाफ है। जांच कर रहे हैं। इस पर चालक ने अपनी कार को अचानक तेज गति से चला दिया और वह साथ खड़े एएसआई मुकेश व इएचसी मदनपाल पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एएसआई मुकेश ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। गोली से बचने के लिए चालक एक तरफ करके कार को लेकर फरार हो गया। एसआई राम अवतार ने बताया कि अगर मुकेश गोली न चलाता तो चालक अपनी कार से उन्हें टक्कर मार देता। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी, लेकिन कार का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद सेक्टर- 6 थाना पुलिस ने राम अवतार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed