फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car Catches Fire While Moving; Major Accident Averted

Jhajjar-Bahadurgarh News: चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sat, 09 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car Catches Fire While Moving; Major Accident Averted
08jjrp06- आग का गोला बनी कार...रामपुरा गांव के पास शार्ट सर्किट की वजह से आग का गोला बनी कार।
बेरी। गांव रामपुरा के पास शुक्रवार को एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि जब तक कार में लगी आग ने उग्र रूप लिया तब तक उसमें सवार दोनों युवक निकल कर बाहर आ चुके थे। कार में धुआं निकलने के बाद एकाएक लपटें उठने लगी और देखते ही देखते सब स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पानीपत जिले के शाहपुर निवासी संदीप अपने के मित्र के साथ झज्जर स्थित एक दुकान से अपने घर के लिए मार्बल खरीदने आ रहे थे।
विज्ञापन

झज्जर सांपला रोड पर रामपुरा गांव के पास अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रोककर धुएं का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण चंद ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को राख कर दिया। दुजाना थाना पुलिस ने मौके पर पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed