फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Campaign proving effective in cleanliness of cities: DC

शहरों की स्वच्छता में कारगर साबित हो रहा अभियान : डीसी

Fri, 24 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Campaign proving effective in cleanliness of cities: DC
23jjrp03- जिलाभर में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई से जुड़ी गतिविधियां चलाते सफाई कर्म
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिला के शहर झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी तथा बादली क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने की दिशा में सक्रिय जन भागीदारी जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ तथा नगर पालिका बेरी द्वारा बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों तथा बादली ग्रामीण क्षेत्र में सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है, वहीं पर नियुक्त वार्ड के नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं। शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके, यही इस अभियान का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिला के शहरी क्षेत्रों में निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए लोगों से जूट व कपड़े से बने बैग का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सुधार के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमण करने, कूड़ा- करकट इधर-उधर फेंकने व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed