फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Called for closing the market for four hours on 18th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 को चार घंटे बाजार बंद करने का किया आह्वान

Sun, 14 Apr 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Called for closing the market for four hours on 18th
पत्रकारों से बातचीत करते कपूर सिंह राठी, भूपेंद्र राठी व अन्य।
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. नफे सिंह राठी व समर्थक जयकिशन दलाल की हत्या के 47 दिन बीत जाने के बाद भी केस पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है। पीड़ित परिवार ने दुकानदारों से 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक सांकेतिक तौर पर बाजार बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने आम लोगों और तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बहादुरगढ़ बंद में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष स्व. नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर सिंह राठी व नफे सिंह राठी के पुत्र भूपेंद्र राठी ने शनिवार को इनेलो पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि नफे सिंंह राठी हत्याकांड को डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक न तो पुलिस असली गुनहगारों का पता लगा पाई है और न ही षड्यंत्रकारियों से कड़ाई से पूछताछ हुई। उनकी हत्या के बाद शहर के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। व्यापारी ही नहीं आमजन भी अपराधियों के खौफ से आशंकित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राठी के परिजनों को सुरक्षा दे रखी है, लेकिन वे कब तक घर बैठे रहेंगे। परिवार पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक सांकेतिक बाजार बंद करने का आह्वान दुकानदारों और शहरवासियों से किया है। उन्होंनेव्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, पार्षदों, सरपंचों, पंचों समेत अनेक गणमान्य लोगों से भी न्याय की इस लड़ाई में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी केसाजिशकर्ता व हत्यारे अविलंब गिरफ्तार होने चाहिए। लग रहा है कि सरकार जानबूझकर देरी कर रही है। स्व. नफे सिंह राठी के पुत्र भूपेंद्र राठी ने कहा कि उस समय राज्य के गृहमंत्री रहे अनिल विज ने सीबीआई जांच की विधानसभा में घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर पार्षद बिजेंद्र दलाल, पार्षद रमन यादव, पार्षद मोहित राठी, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी, पूर्व पार्षद शशि कुमार, अनिल मदान, प्रदीप सिन्हा, अरुण गोयल, दीपक राठी, अमित. रोहित राठी, ईश्वर छिल्लर, सुखबीर सरोहा, राज सिंह वर्मा, बंटी रंगा और सूरजमल दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed