फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cab snatchers caught from CCTV footage

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए कैब छीनने वाले

Wed, 24 May 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cab snatchers caught from CCTV footage
बहादुरगढ़। ओला कैब कार छीनने की वारदात के मामले को सदर थाना बहादुरगढ़ की पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया। बहादुरगढ़ से बुक करके लाई गई इस वैगनआर गाड़ी को 21 मई की रात को सदर थाना क्षेत्र से छीन लिया गया था। पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और छीनी गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। इन बदमाशों को एचएल सिटी पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुु मार की टीम काबू किया गया।
विज्ञापन


साजिश के तहत योजना बनाकर दिल्ली के कराला निवासी संजय की ओला कैब गाड़ी को बुक करके किराए पर ले जाकर आरोपियों ने चालक से थाना सदर क्षेत्र में छीन लिया था। आरोपियों ने पहले चालक को पेंचकस व लात घूंसे मारकर गंभीर रूप से घायल किया फर गाड़ी छीन ली। बदमाशों के जाने के बाद संजय ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के दस्ते लुटेरों की तलाश में निकल पड़े। कुछ ही घंटे बाद दो आरोपियों को बहादुरगढ़ से और एक आरोपी को गांव सोलधा से काबू कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से वारदात में छीनी हुई वैगनआर कार भी बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोलधा निवासी नवीन, प्रमोद और ईशांत के तौर पर की गई।
विज्ञापन


थाना सदर के पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि कराला निवासी संजय ने अपनी वैगनआर गाड़ी ओला में लगा रखी है। वह 21 मई 2023 की रात को बुकिंग पर अपनी गाड़ी को बहादुरगढ़ लाया था। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ के नीचे से दो लड़कों ने गाड़ी को बुक करके बहादुरगढ़ से नजफगढ़ के लिए चलने को कहा। उन लड़कों ने दिचाऊ के एरिया से एक और लड़के को गाड़ी में बैठाया। फिर वह उसे वापिस बहादुरगढ़ ले आए। इनमें से एक लड़का आगे बैठा था और दो लड़के पीछे की सीट पर बैठे थे। उन लड़कों के कहने पर वह पहले बस स्टैंड बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन पर गए। फिर वह गाड़ी को लेकर गांव लोवा खुर्द की तरफ चल पड़े। तीनों लड़के गाड़ी को गांव लोवा माजरा के सुनसान खेतों में ले गए। गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे लड़कों ने उसके सिर पर लोहे की कोई चीज मारी और दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी को छीनकर भाग गए। आरोपियों तक पुलिस झाड़ौदा गांव में स्थित सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहुंची। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed