{"_id":"5bd69235962e9fe3c6010561ed87ca9d","slug":"by-uncontrolled-reflex-truck-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो मरे
Jhajjar
Updated Sat, 26 Jul 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवरात्रि का दिन बहादुरगढ़ क्षेत्र में हादसों भरा रहा। जहां टाइल्स लेकर मथुरा जा रहे चालक और परिचालक की ट्रक पलटने से दबकर मौत हो गई, वहीं एक ट्रक साइकिल सवार को रौंदता हुआ निकल गया। क्रेन की सहायता से टाइल्स के नीचे दबे दोनों शवों को निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के पास भेज दिया। वहीं, ट्रक की चपेट में आए युवक के शव के पोस्टमार्टम के लिए परिजन दर-दर भटकते रहे। इससे नाराज परिजनों ने सामान्य अस्पताल में हंगामा किया। सीएमओ झज्जर के हस्तक्षेप के बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।
बहादुरगढ़-बादली मार्ग स्थित गांव लुकसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास गुरुवार देर रात टाइल्स लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक-परिचालक की टाइल्स के नीचे दब गए। मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टाइल्स को हटवाया और चालक-परिचालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों के पास मिले कागजात और फोन नंबर के आधार पर हादसे की सूचना ट्रक मालिक और परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंचे कुलासी निवासी ट्रक मालिक संतराम ने बताया कि कानपुर के मंडोली गांव निवासी चालक आशीष और जालौन के गांव सिमरन का रहने वाला परिचालक सौरभ कुछ दिन पूर्व से उसका ट्रक चला रहे थे। शुक्रवार रात आशीष और सौरभ कसार स्थित सोमानी फैक्टरी से टाइल्स लोड कर मथुरा ले जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
वहीं, नेहरू पार्क कालोनी में किराए पर रहने वाला इकबाल खान शुक्रवार सुबह साइकिल पर सवार होकर झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। कोर्ट मोड़ के दिल्ली की तरफ से आए ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ट्रक के उडे़ परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाइल्स लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क के किनारे पलटा। इसके बाद फिसलते हुए वह दो-तीन लुढ़कनी के बाद खेत में चला गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। टाइल्स का लोड अधिक होने के कारण ट्रक के पुरजे-पुरजे उखड़ गए और चालक-परिचालक टाइल्स के नीचे दब गए।
पहले गिड़गिड़ाए फिर किया हंगामा, तब हुआ पोस्टमार्टम
ट्रक की चपेट में आए युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को अस्पताल कर्मियों के सामने काफी गिड़गिड़ाना पड़ता, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण किसी ने उनकी एक न सुनी। इसपर तैश में आए परिजनों ने सामान्य अस्पताल में हंगामा किया। स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अस्पताल के कर्मचारियों के बारे में बताया। झज्जर के सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ के हस्तक्षेप के बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।