फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By removing Article 370 from Kashmir, the government has increased the pride of the countrymen: Rao Inderjit

कश्मीर से धारा 370 हटाकर देशवासियों का सरकार ने बढ़ाया गौरव: राव इंद्रजीत

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
By removing Article 370 from Kashmir, the government has increased the pride of the countrymen: Rao Inderjit
समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर झज्जर जिले के गांव पाटौदा में क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने की। समारोह में हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव, रोहतक क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री ने शहीदों के परिजनों का सम्मान उनके स्थान पर ही पहुंचकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने समारोह स्थल पर स्थित अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री ने अमर शहीद राव तुलाराम सहित अन्य वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर तिरंगा फहराने का अधिकार देश के प्रधानमंत्री की ओर दिया गया है। देश में इस प्रकार के निर्णय लेते हुए शांति व्यवस्था कायम हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया और कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा देते हुए उन्होंने देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों व देश की मिट्टी से अन्न की उपज करने वाले किसानों को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार देश की आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप मना रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले एक-एक बलिदानी की गौरव गाथा सार्वजनिक पटल पर लाई जा रही है। धनखड़ ने कहा कि जो कौम अपना इतिहास याद रखती है, वही कौम आगे बढ़ती है।
वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई : बनवारी लाल
समारोह में हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां के वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रही है और यह कदम हमारे योद्धाओं के त्याग, समर्पण व उनकी गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
रेवाड़ी क्षेत्र में शहीदों के नाम पर किए स्कूलों के नाम
शहीद सम्मान समारोह में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हित में अपनी प्रमुख रूप से जिम्मेवारी निभा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में रेवाड़ी जिले के राजकीय विद्यालयों के नाम क्षेत्र के शहीदों के नाम पर रखने की स्वीकृति देते हुए वीर शहीदों का सम्मान किया है। वहीं, सोनीपत क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर झज्जर के भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, रेवाड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष हुकम सिंह, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम नगर निगम मेयर मधु आजाद, यादव सभा झज्जर के प्रधान वीरेंद्र दरोगा व महिपाल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद रहे।

 शहीदी दिवस समारोह में बड़ी माला से नेताओं का स्वागत करते पदाधिकारी।

शहीदी दिवस समारोह में बड़ी माला से नेताओं का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed