फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By putting 42 blocks, the police started the night checking campaign

Jhajjar-Bahadurgarh News: 42 नाके लगाकर, पुलिस ने चलाया रात्रि चेकिंग अभियान

Mon, 19 Jun 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
By putting 42 blocks, the police started the night checking campaign
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार की रात्रि को झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अलग अलग स्थानों पर 973 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 14 वाहनों के चालान किए गए। विशेष अभियान के तहत चैकिंग के दौरान थाना माछरोली की एक पुलिस टीम द्वारा चोरी के अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित एक आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई। चैकिंग अभियान के दौरान गिरफ्त में आए आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान अंकित निवासी गांव पाटन अहिर जिला अलवर राजस्थान हाल गांव अहरी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ थाना माछरौली की टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चले अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी जिला के अलग अलग स्थानों पर तैनात किए गए। जिला में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर करीब 42 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई व पैदल गश्त सहित अनेक विशेष गश्त पार्टियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। जिला की सभी ईआरवी, पीसीआर व राइडर्स सहित विभिन्न गश्त पार्टियो को भी विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत उनके लिए निर्धारित एरिया में तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed