फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   busy drying paddy soaked in rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में भीगा धान सुखाने में लगे रहे

Sun, 12 Nov 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
busy drying paddy soaked in rain
झज्जर। शुक्रवार को आई बरसात के बाद शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। अल सुबह कोहरा भी छाया रहा। वहीं दिन में खिलखिलाती धूप निकली। शुक्रवार को आई बरसात के बाद काफी धान भीग गया था। उसे तिरपाल डालकर बचाने का प्रयास किया गया। दिन भर इसके प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को निकली धूप के बाद धान को सूखाने का काम किया गया। पूरा दिन लेबर उसे सूखाने में लगे रहे। इसके अलावा भीगे बोरे भी सुखाने का काम किया गया।हालांकि बरसात के बाद से ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले सप्ताह में भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। वहीं प्रदूषण का स्तर पहले की अपेक्षा कम हुआ है, लेकिन अभी राहत नहीं मिली है। धनतेरस, छोटी दिवाली पर पटाखे बजने से प्रदूषण का स्तर शनिवार को 164 पर रहा। वहीं मौसम में हुए बदलाव का असर आगामी दिनों में और देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो जिले का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा और कोहरा भी छाने की आशंका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली। दिन में हवा में नमी 56 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed