फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bus collides with a tractor, 20 students injured, jhajjar news

ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, 20 छात्र घायल

Wed, 08 Mar 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 08 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे एसडी स्कूल छपार के करीब 18-20 छात्र सड़क हादसे में घायल हो गए। इनमें गंभीर रुप से घायल 15 छात्रों को पीजीआई में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर हालात को संभाला।
विज्ञापन

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार की स्कूल बस में 12वीं कक्षा के छात्र परीक्षा देकर वापस अपने घरों को लौट रहे थे। रेवाड़ी राजमार्ग पर बस अभी सिलाना गांव के पास पहुंची ही थी कि एक ट्रक चालक ने बस की साइड दबा ली, जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर क्रॉस करते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में जा टकराई। हादसे के दौरान बस में सवार करीब 18-20 स्कूली छात्र घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर गंभीर हालात को देेखते हुए 15 छात्रों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं बाकी छात्रों का अस्पताल में इलाज जारी है। पीजीआई रोहतक रेफर किए गए छात्रों में अजय, भानू, कंवरसिंह, राजेश, अवनीश, चंद्रशेखर, दीपक, प्रीति, महिमा, सुुजाता, मोहित, महेश, दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन


एक डॉक्टर के सहारे चला इलाज
इमरजेंसी के समय जिस प्रकार का इलाज सामान्य अस्पताल में मिल पाता है यह बात तो जगजाहिर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस छवि को सुधारने का प्रयास नहीं करते। मंगलवार को शाम के समय हुए इस हादसे के दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. आदित्य अकेले घायलों का इलाज करने और रेफर करने में जुटे रहे। अकेले होने के चलते डॉ. आदित्य कभी घायलों को संभाल रहे थे तो कभी रेफर स्लिप बना रहे थे। इसी बीच काफी समय लग गया और कई छात्रों की हालत बिगड़ गई। डॉ. आदित्य से जब इस बारे में बात की गई तो उंहोंने बताया कि आलाअधिकारियों को सूचना तो दी गई थी लेकिन अचानक से कोई मौके पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी
बच्चों के घायल होने और हादसे की खबर लगने पर सरकारी अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ बच्चों के परिजन तो उनके रेफर होने के बाद यहां पहुंचे, जो बाद में रोहतक के लिए चले गए। सरकारी अस्पताल में इस दौरान सदर थाना पुलिस ने हालात को संभाला। वहीं एसएचओ सुरेंद्र सिंह अस्पताल में मौजूद रहे।

पहुंची बाल संरक्षण आयोग की टीम
मंगलवार को दिन में स्कूली बसों को चेक कर रही बाल संरक्षण अधिकार आयोग की टीम को जब हादसे की खबर लगी तो टीम के सदस्य अस्पताल में पहुंचे। टीम सदस्य बीके गोयल ने सरकारी अस्पताल में पहुंचकर बच्चों को हालचाल जाना और पीजीआई में भी अपनी टीम के सदस्यों को भेजा।


बड़े हादसे के बावजूद नहीं आए स्वास्थ्य अधिकारी
बड़े हादसे में 20 स्कूली छात्रों के घायल होने की खबर पर भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचना जरूरी नहीं समझा। जब करीब शाम सात बजे बाल संरक्षण अधिकारी आयोग के सदस्य बीके गोयल ने सीएमओ रमेश धनखड़ को फोन किया तो वे पहुंचे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो शहर से बाहर गए हुए थे।

वर्जन
एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि हादसे को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed