{"_id":"57781fa84f1c1b336079ac02","slug":"bupaniya-jhajhar-haryana-power-house-blast-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुपनियां पावर हाउस में फटी वीसीबी, दो कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुपनियां पावर हाउस में फटी वीसीबी, दो कर्मचारी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
power house
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुपनियां के 33केवी सब स्टेशन पर लगी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) फटने से यहां कार्यरत दो कर्मचारी झुलस गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया। वीसीबी में आई खराबी से एक फीडर से जुड़े 11 गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ज्वाइंट एक्शन पावर कमेटी व यूनिट के कई पदाधिकारियों ने यहां पहुंचकर अधिकारियों पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने व समय पर इनकी मेंटिनेंस न कराए जानेे के आरोप भी मढ़े।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से यहां की लाइन ब्रेक डाउन थी। जब लगभग साढ़े दस बजे एसएसए सेवाराम वीसीबी की ट्रॉली को निकाल रहा था तो अचानक उससे फ्लैश आउट हो गया। उस वक्त वहां लाइनमैन जसबीर भी था। दोनों इसमें झुलए गए। बरसाती मौसम में नमी होने के चलते यहां करंट प्रभावित होने का डर भी सताता रहा। पावर हाउस में हुई इस घटना के बारे में जब यूनियन के नेताओं को पता चला तो सर्कल सचिव जयकंवार छिकारा, यूनिट प्रधान बिजेंद्र फौगाट, उप प्रधान जयदेव, सचिव रवींद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुलसे कर्मचारियों का भी हालचाल जानते हुए उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन
एसएसए सेवाराम के हाथ की उंगली झुलस गई तो लाइनमैन के शरीर का भी कुछ हिस्सा झुलसा है। गनीमत यह रही कि वीसीबी फटने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ अन्यथा जन-हानि होने में देर नहीं लगती। बिजेंद्र फौगाट व यहां कार्यरत कर्मचारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। घायलों की मदद को लेकर कई देर तक अधिकारियों के पास फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा मेंटिनेंस को लेकर भी ढुलमुल रवैया रहता है। अधिकारियों को दो बार मेंटिनेंस के लिए कहने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। बिजली कर्मियों ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे सोमवार को आफिस बंद कर कड़ा रोष भी जताएंगे।
विज्ञापन
इन गांवों में आपूर्ति ठप
वीसीबी फ्लैश आउट होने से गोयला कलां फीडर से जुड़े 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इनमें बुपनिया, शाहपुर, खेड़का गुज्जर, छुड़ानी, खरमाण, सिलोठी, डाबोदा खुर्द, गोयला कलां सहित कुछ अन्य गांव भी शामिल है। घंटों तक लोग बिजली के आने की बाट जोहते रहे। इससे उनके घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो गए।
समय पर होती मेंटिनेंस
मेंटिनेंस का कार्य स्टाफ को ही करना होता है। सामान की भी कोई कमी नहीं रही। बात घायलों की मदद के लिए तो उसमें कोई ढिलाई नहीं बरती गई। उनके पास जो फोन आए वे रिसीव हुए हैं। वीसीबी फटने के पीछे मैकेनिकल फाल्ट रहा है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। दोनों बिजलीकर्मी स्वस्थ हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। बिजली आपूर्ति को भी सुचारु कर दी गई है।
-अनिल शर्मा, एसडीई, ग्रामीण क्षेत्र यूएचबीवीएन।