फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulldozer fired on house in illegal colony, road broken

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध काॅलोनी में मकान पर चलाया बुलडोजर, सड़क तोड़ी

Wed, 12 Jun 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer fired on house in illegal colony, road broken
सिद्दीपुर गांव के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान को गिराती जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को दो स्थानों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। इनमें एक स्थान पर साढ़े चार एकड़ में तो दूसरे पर डेढ़ एकड़ में कॉलोनी बनाई जा रही थी। एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया तो दूसरी में सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। विरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस बल लेकर ये अभियान चलाया।
मंगलवार को डीटीपी विभाग ने सिद्दीपुर से सटी जमीन पर चार एकड़ अवैध कॉलोनी में एक स्ट्रक्चर और कंक्रीट से बने रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। पीडीएम ग्रुप हाउसिंग सेक्टर-3ए नजदीक 1.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। डीटीपी विभाग की यह तोड़फोड़ कार्रवाई कई घंटों तक चली। अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ का किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालांकि तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौजूद रहे। पिछले दिनों भी डीटीपी विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई थी। डीटीपी सुमनदीप ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। डीटीपी सुमनदीप का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगी।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed