फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   B.Tech Promila's Social Engineering... As soon as her duty is over, she becomes a teacher.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीटेक प्रोमिला की सोशल इंजीनिरिंग...ड्यूटी खत्म होते ही बन जाती हैं शिक्षिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
B.Tech Promila's Social Engineering... As soon as her duty is over, she becomes a teacher.
11jjrp11- बच्चों को पढ़ाती प्रोमिला। स्रोत : संस्था
झज्जर। सेक्टर-6 निवासी इंजीनियर प्रोमिला दिन में अपनी ड्यूटी करती हैं और शाम को मजदूरी और दिहाड़ी करके अपना जीवन यापन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को पढ़ाती हैं। ताकि वह मुख्यधारा से जुड़ सकें। वह शाम को चार से छह बजे तक निशुल्क बच्चों को पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ी बीटेक इंजीनियर प्रोमिला रिलायंस मेट दादरी तोय स्थित निजी कंपनी में काम करती हैं। ड्यूटी के बाद पांच वर्ष की बेटी को साथ लेकर वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच भी प्रोमिला ने समाजसेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हर किसी को प्रेरित करता है।
विज्ञापन





बेटी भी साथ पढ़ती

प्रोमिला शाम को जब संस्था में आती है तो उनके साथ बेटी भी साथ होती है। उनकी बेटी भी इन वंचित बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करती है। इससे वहां मौजूद हर बच्चा खुद को परिवार का हिस्सा महसूस करता है। प्रोमिला मूल रूप से झज्जर के सेक्टर-6 की रहने वाली है। उनकी शादी पलवल में हुई है। जॉब के कारण वह झज्जर में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरीदाबाद में भी स्लम के बच्चों को पढ़ाया



प्रोमिला के पिता बिजेंद्र बैनीवाल बिजली निगम से सेवानिवृत्त है। वह भी कई सालों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनको देखकर ही प्रोमिला ने सामाजिक कार्य करने की ठानी और फरीदाबाद में भी 5 साल तक स्लम में जाकर बच्चों को पढ़ाने का काम किया। अब पिछले एक साल से झज्जर में वंचित वर्ग के बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। प्रोमिला का कहना है कि बच्चों को शिक्षित कर उनको मन की शांति मिलती है। उनके पति भी पेशे से इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed