फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bsnl phone dead

बीएसएनएल के पिलर से जंपर उखाड़े, 100 से अधिक फोन डेड

Fri, 11 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन

बीती रात किसी अज्ञात ने रेलवे रोड और रेस्ट हाउस के नजदीक लगे भारतीय संचार निगम लिमिटेड के पिलरों से जंपर उखाड़ दिए। इससे 100 से अधिक फोन डेड हो गए। उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी हुई।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से बीएसएनएल की तारें काटने व पिलर से जंपर चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे बीएसएनएल कर्मचारी और उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात भी रेलवे रोड किनारे और रेस्ट हाउस के साथ लगे बीएसएनएल के पिलर से अज्ञात लोगों ने तारें काट ली, जंपर भी उखाड़ कर ले गए। इससे 100 से अधिक फोन डेड हो गए। इनमें बैंक, इंश्योरेंस कंपनी व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कनेक्शन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन खराब होने के कारण इनका कामकाज प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में लग गए। वीरवार दोपहर तक काम पूरा हो पाया। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।


बीएसएनएल बहादुरगढ़ के एसडीओ नरेंद्र ने बताया कि इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं। चूंकि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं सबसे उत्तम हैं।

शायद इसलिए निजी कंपनियों के लोग बीएसएनएल की सेवाओं में बाधा डाल रहे हैं। तारें चोरी होने व पिलरों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, मगर आज तक कोई पकड़ा नहीं जा सका है। बार-बार होती इन घटनाओं से बीएसएनएल को बेहद नुकसान हो रहा है। ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed